April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

अब बूंदी के अरनेठा स्टेशन पर भी रुकेगी रतलाम-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

अब बूंदी के अरनेठा स्टेशन पर भी रुकेगी रतलाम-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

एनसीआई@कोटा/बूंदी

जिले के अरनेठा रेलवे स्टेशन पर रतलाम-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (19817/19818) के ठहराव की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने इस सम्बंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया था। बिरला की पहल पर रेलवे ने शुक्रवार को ट्रेन के ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर आदेश जारी कर दिया है।

आगरा फोर्ट के ठहराव से अरनेठा और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। खासतौर पर व्यापारियों, छात्रों, पर्यटकों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह ठहराव सुविधाजनक रहेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

अरनेठा रेलवे स्टेशन पर रतलाम-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ठहराव से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.