April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

राजस्थान हाईकोर्ट को मिले चार नए जज, 3 जोधपुर के व 1 जयपुर के वकील, दो महीने में हुई 8 जजों की नियुक्ति

राजस्थान हाईकोर्ट को मिले चार नए जज, 3 जोधपुर के व 1 जयपुर के वकील, दो महीने में हुई 8 जजों की नियुक्ति

एनसीआई@जोधपुर

राजस्थान हाईकोर्ट को इस साल तीसरी बार नए जज मिले हैं। इनमें से 3 जज जोधपुर के तथा 1 जज जयपुर के वकील हैं। इस सम्बंध में बुधवार को केन्द्र सरकार के जॉइंट सेक्रेटरी जगन्नाथ श्रीनिवासन के साइन से गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ। इन नए जजों में जयपुर के आनंद शर्मा, जोधपुर के सुनील बेनीवाल, मुकेश राजपुरोहित व संदीप शाह शामिल हैं।

50 पदों के के मुकाबले 33 जज नियुक्त

राजस्थान हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 50 है। इसके मुकाबले में वर्तमान में यहां जजों की संख्या 33 है। नए चार जजों की शपथ के साथ ही राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 37 हो जाएगी। इस साल के कुल 7 जजों की नियुक्ति से पहले करीब 2 साल पहले राजस्थान हाईकोर्ट को एक साथ 8 जज मिले थे, इनमें 5 न्यायिक और 3 जज वकील कोटे से बने थे।

इससे पहले 5 मार्च को ही सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 7 नामों की सिफारिश की थी। इससे पहले इसी साल 3 न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की गई थी। इनमें से हाईकोर्ट जज बनने वालों में जोधपुर मेट्रो डीजे चंद्रशेखर शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल प्रमिल कुमार माथुर और जयपुर मेट्रो सेकेंड डीजे चंद्रप्रकाश श्रीमाली हैं। तीनों 1992 बैच के न्यायिक अधिकारियों को भी राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.