एनसीआई@बूंदी
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर 14 अगस्त, शुक्रवार को विराट तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के जिला संयोजक एवं पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, सहसंयोजक प्रमोद माहेश्वरी व सरपंच महावीर गुर्जर ने बताया कि यात्रा गढ़ की पड़स से अपराह्न 3 बजे प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई आजाद पार्क पहुंचेगी।
बूंदी विधानसभा संयोजक महावीर जैन व सहसंयोजक पेंशू सिंह व मांगीलाल भील ने बताया कि राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान, अस्मिता, स्वतंत्रता, सम्प्रभुता, राष्ट्रीयता की प्रतीक इस तिरंगा यात्रा में जिले के सभी नौजवान, युवा, देशभक्त व्यापारी, बुर्जुग, महिला, विद्यार्थी आदि बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बूंदी शहर संयोजक नीरज पुरोहित, सहसंयोजक गौरव वर्मा व दिलीप सिंह ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ इसकी तैयारियों को लेकर पूरे जिले में बैठकों का दौर जारी है।
