April 20, 2026

News Chakra India

Never Compromise

गाय को बचाने के प्रयास में भीषण हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में 4 दोस्तों की मौत

गाय को बचाने के प्रयास में भीषण हादसा: कार-ट्रक की टक्कर में 4 दोस्तों की मौत

एनसीआई@बीकानेर

जयपुर रोड पर रायसर के पास शनिवार रात ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक बीकानेर के तिलक नगर के रहने वाले थे। सभी हाईवे पर एक होटल में खाना खाकर लौट रहे थे कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। सभी की शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया।

नेशनल हाईवे पर रायसर के पास स्थित कुछ ढाबों पर बीकानेर से लोग खाना खाने जाते हैं। चार दोस्त शिवराज सिंह, किशन सिंह, रामकरण सिंह एवं रतन जांगिड़ भी रविवार रात इनमें से एक ढाबे पर गए थे। वहां से देर रात वापस लौटते समय इनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद चारों दोस्त गाड़ी के अंदर ही फंसे रह गए। इन्हें लोगों ने बहुत मशक्कत से बाहर निकाला और पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

हादसा रायसर के बिजली बोर्ड ऑफिस के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनकी कार पूरी तरह से पिचक गई और उसके पार्ट्स मौके पर बिखर गए। इससे अंदर बैठे चारों दोस्त उसी में फंस कर रह गए।

गाय को बचाने के चक्कर में नियंत्रण बिगड़ा

बताया जा रहा है कि एक गाय हाईवे पर कार के सामने आ गई थी। उसी को बचाने के चक्कर में कार और ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। इससे दोनों वाहनों में भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में गाय की भी मौत हो गई। इस मार्ग पर रात में बड़ी संख्या में गायें व अन्य पशु घूमते रहते हैं।

हाईवे हुआ जाम

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। एक तरफ ट्रक खड़ा रहा तो दूसरी तरफ कार। बड़ी संख्या में लोग भी यहां एकत्र हो गए। गाय भी सड़क पर ही मरी हुई थी। नापासर पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।

चारों थे पुराने दोस्त

चारों मृतक रतनलाल, रामकरण, किशन सिंह और शिवराज सिंह पुराने दोस्त थे। इनमें रतनलाल जांगिड़ के फर्नीचर का कारखाना है। जयपुर रोड पर तिलक नगर पर उनकी दुकान व कारखाना है। रामकरण का जनरल स्टोर है। शिवराज सिंह रतनगढ़ के लूणासर गांव का रहने वाला है। उसके पिता यहां जूनागढ़ में काम करते हैं। किशन सिंह का भी तिलक नगर में ही मकान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.