January 25, 2026

News Chakra India

Never Compromise

चाइनीज मांझे से बाइक सवार सेना के जवान की गर्दन कटी, लहूलुहान हो नीचे गिरे, आए सात टांके, जान जाते-जाते बची

चाइनीज मांझे से बाइक सवार सेना के जवान की गर्दन कटी, लहूलुहान हो नीचे गिरे, आए सात टांके, जान जाते-जाते बची

एनसीआई@चूरू

जिले के सरदार शहर कस्बे की रामदेव कॉलोनी के निवासी सेना के जवान श्रवण कुमार किसी काम से बाइक पर सवार हो घर से निकले। करीब आधा किलोमीटर ही गए थे कि वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। इससे उनकी गर्दन काट गई और वह लहूलुहान हो नीचे गिर गए।

इस पर आसपास के लोगों ने फौरन उन्हें संभाला और हॉस्पिटल ले गए। यहां से उन्हें आनन-फानन में राजकीय उप जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉ. लोकेंद्र सिंह और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. किशन सिहाग की टीम ने उनका इलाज शुरू किया।

जा सकती थी जान

डॉ. लोकेंद्र सिंह ने बताया- फौजी की गर्दन पर सात टांके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर घाव थोड़ा और गहरा होता तो श्रवण कुमार की जान भी जा सकती थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद बाजारों में इसकी अवैध बिक्री धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन को इस सम्बंध में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.